Priyanka06

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -27-Jun-2023 अपना रिश्ता

मरहटा छंद
शीर्षक-अपना रिश्ता
विषय-तेरा मेरा साथ
ये रिश्ता अपना, सुंदर सपना, बॅंधे प्रेम की डोर।
रिश्ता हो प्यारा, जग से न्यारा, बने सदा नव भोर‌।।
हो अपनी दुनिया, चल दुल्हनिया, प्रीत बसे उस पार।
सजती ये रातें, फिर मुस्काते, मिले प्रेम उपहार।।

करते हम बातें, सारी रातें, पकड़े रखना हाथ।
सजती मैं साजन, बनती दुल्हन, तेरा मेरा साथ।।
 गाने गाते, प्रेम सजाते, करती हूॅं श्रृंगार।
दिल भी धड़के, देखूॅं सड़कें, गाऊॅं मैं मल्हार।।
लेखिका
प्रियंका भूतड़ा प्रिया ✍️





   20
4 Comments

Abhinav ji

28-Jun-2023 08:17 AM

Very nice 👍

Reply

Punam verma

28-Jun-2023 08:02 AM

Very nice

Reply

बेहतरीन अभिव्यक्ति

Reply